जय हो, जय हो, जय हो
प्रतिद्वंदी का पराजय हो
शब्द शिल्पी गढ़ता रहे
धुन धमाका आशय हो
स्वर हाशिए पर टिका, लगे
आवाज़ महज़ जलाशय हो
एक निनाद वर्चस्वता का
चतुर तैराक की जय हो
प्रश्न मुद्रा में श्रवण खंगालता
संगीत से संबंध है साधता
झूमने-थिरकने से मन रहा
सिर्फ पुरस्कार कहे जय हो
बोल ही हैं गीत खोल
स्वर संवेदना हर शब्द तोल
इनका न अलग देवालय हो
समवेत सुर की जय हो
धीरेन्द्र सिंह
कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2009
जय हो
लेबल:
कविता
हिंदी के आधुनिक रूप के विकास में कार्यरत जिसमें कार्यालय, विश्वविद्यालय, प्रौद्योगिकी में देवनागरी लिपि, ऑनलाइन हिंदी समूहों में प्रस्तुत हिंदी पोस्ट में विकास, हिंदी के साथ अंग्रेजी का पक्षधर, हिंदी की विभिन्न संस्थाओं द्वारा हिंदी विकास के प्रति विश्लेषण, हिंदी का एक प्रखर और निर्भीक वक्ता व रचनाकार।
बुधवार, 18 फ़रवरी 2009
यार मिला
रश्मियों सी गति मिली
सूरज जैसा आब मिला
झिलमिल सांझ अंधेरे में
एक लुढ़कता ख़्वाब मिला
डाली लचक झूमकर गाए
विहंग वृंद भी चहचहाए
पुष्प गंध-रंग बिखराए
गालों पर लट पेंग लगाए
हरी घास की कोमलता में
धड़कन का अहसास मिला
नयनों की राहों को
राही का विश्वास मिला
और उतरते सूरज से
धरती को अपना प्यार मिला
खुशकिस्मत मिल बातें करें
किस्मत से अपना यार मिला।
धीरेन्द्र सिंह.

बुधवार, 4 फ़रवरी 2009
मृग मरीचिका
सत्य
हमेशा होठों से नहीं बोलता
अक्सर वह
चेहरे पर डोलता है,
नज़रों से बोलता है.
क्या बतला सकती हो
कि तुम क्या हो ?
यथार्थ -
नहीं.
प्रेरणा -
गलत,
एक व्यक्तित्व
वह तो सबका है.
अच्छा बस करो
बहुत बोल चुकी.
तुम्हें ही देखकर
प्रकृति ने
बिखेर दी
रंग-गंध की छटा,
तुम्हें ही पाकर
मानव में
जन्म हुआ
मनुष्यता का,
तुमसे ही उभरा
मैं-मेरा का बोल,
छुपने लगे सब
ले निज़ता की खोल.
तुम क्या हो...
सृष्टि की अद्भुत गीतिका हो
तुम मृग मरीचिका हो, तुम मृग मरीचिका हो.

दुहाई है
पलकों में अगन जो समाई है
बलमा लगे बड़ा हरजाई है,
खाट का ठाठ अधूरा रह गया
बैरी बन गई यह कमाई है.
सूरज ना अच्छा, चॉद ना अच्छा
तारों की चादर खिलखिलाई है,
सूखे पत्तों को हवा खड़खड़ाए
लगे कदमों की वही अंगनाई है.
हवाओं का है कैसा यह ईशारा
बदली क्यों आज लड़खड़ाई है,
रोम-रोम सिसक-सिसक सहमे
धड़कनों का धड़कनों से लड़ाई है.
प्यार के संसार में है पुकार
चाहत बनी चुलबुली चतुराई है,
अंगडाई निमंत्रण को आगे बढ़ाए
आहत न करो और, दुहाई है.

एक शाम
शाम की तलहटी में, चाहतों का सवेरा है
डूबते सूरज की मूरत में, वही चितेरा है
शाम की ज़ुल्फें खुलीं, हवा भी बौराई लगे
धड़कनें बहकने लगीं, चाहतों का डेरा है।
दिनभर की थकन, एक अबूझा सा दहन
हल्की-हल्की सी चुभन, सबने आ घेरा है
कदम भी तेज़ चले, नयनों में दीप जले
लिपट लूँ ख़्वाहिशों से, वह सिर्फ मेरा है।
ज़िंदगी भागती तो कभी लड़खड़ाती, दौड़ रही
अपने पल, अपने कोने का, मधुमय रेखा है
सिमट लूँ संग उनके, पल दो पल चुरा कर
जंग है ज़िंदगी, शबनम को ना सबने देखा है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)